{"_id":"67a26cd3af267e7a230cafb6","slug":"tell-students-about-the-ill-effects-of-drugs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-574543-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम
Wed, 05 Feb 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत, कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत जागरूकता टीमों ने कलायत क्षेत्र में विद्यार्थियों व आमजन को जागरूक किया।
टैगोर स्कूल मटौर, कलायत बस स्टैंड, गांव खरक पांडवा, चंदाना व बात्ता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस जागरूकता टीम में पीएसआई रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार व होमगार्ड शमशेर सिंह शामिल रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को नशा ना करने बारे शपथ दिलवाई गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान आमजन व विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि नशा करने वाला व्यक्ति खुद के साथ साथ अपने परिवार को भी बर्बाद कर देता है। मनुष्य के लिए नशे का सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है और नशे के कारण लाखों युवा जिंदगी खो चुके है और बहुत से परिवार बेघर हो गए हैं। नशे से शरीर व घर दोनों का नाश होता है। नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे।
पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है परंतु लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने और इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। आमजन नशे से संबंधित कोई भी सूचना पुलिस को दें।