फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tejveer first, Harmeet Kaur second in Vedic Sanskar competition

Kaithal News: वैदिक संस्कार प्रतियोगिता में तेजवीर प्रथम, हरमीत कौर को दूसरा स्थान

Fri, 10 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tejveer first, Harmeet Kaur second in Vedic Sanskar competition

विज्ञापन
सीवन। डीएवी स्कूल में वीरवार को पुण्य मास के अंतर्गत वैदिक संस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तेजवीर (कक्षा 7वीं) ने प्रथम स्थान, हरमीत कौर (कक्षा 7वीं) ने द्वितीय स्थान और आयन मल्होत्रा (कक्षा 5वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 7वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कारों का विकास करना और उन्हें वैदिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ना था। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मीना मेहता ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों में पारंपरिक संस्कारों की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से उनमें नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का विकास किया जा सकता है। शिक्षा तभी पूर्ण मानी जाती है, जब उसमें संस्कार, नैतिकता और मानवीय मूल्य शामिल हों। उन्होंने कहा कि आज के समाज में एकल परिवार की प्रवृत्ति के कारण बच्चों तक परंपरागत संस्कार कम पहुंच रहे हैं, विजेताओं को प्रधानाचार्या डॉ. मीना मेहता ने पुरस्कृत किया और शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed