{"_id":"696fdeda2e5a65438f05f64f","slug":"tehsildar-inspected-the-cowshed-located-in-mudhad-kaithal-news-c-18-1-knl1004-828861-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तहसीलदार ने मुढाड स्थित गोशाला का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तहसीलदार ने मुढाड स्थित गोशाला का किया निरीक्षण
Wed, 21 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
कलायत। प्रशासनिक अमले ने मंगलवार को मुढाड स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसीलदार महेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सबसे पहले सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और उसके बाद एक-एक गोवंश की गिनती करवाई। इस दौरान नायब तहसीलदार, पशु चिकित्सक डॉ. हरीश, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सोम प्रकाश शर्मा और गौशाला कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
बढ़ती ठंड को देखते हुए तहसीलदार ने गोवंश के बैठने की जगहों पर पर्याप्त सूखे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि पशु बीमारियों से सुरक्षित रहें। साथ ही चारे में गुड़ की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पशु चिकित्सक डॉ. हरीश को नियमित निरीक्षण करने और बीमार पशुओं को स्वस्थ गोवंश से अलग रखने का भी सुझाव दिया गया, ताकि संक्रमण न फैले। निरीक्षण के दौरान कुल 1885 गोवंश की गिनती की गई। तहसीलदार ने गौशाला कमेटी को चारे की गुणवत्ता बनाए रखने तथा पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संवाद