{"_id":"66aad22491c980b9610461c5","slug":"teenager-dies-under-suspicious-circumstances-case-against-three-kaithal-news-c-18-1-knl1004-443086-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, तीन पर केस
Thu, 01 Aug 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सदर थाना के तहत आने वाले एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यह मामला ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मृतका की बुआ की पुत्रवधु ने किशोरी के पिता और रिश्तेदारी में पड़ने वाले एक युवक व उसकी मां पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर पहले किशोरी को पीटा और बाद में जहरीला पदार्थ दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग से जोड़ा जा रहा है। महिला की शिकायत के अनुसार उसके पति के मामा की 16 वर्षीय लड़की 25 जुलाई को शाम के समय अचानक कहीं चली गई थी। उन्होंने उसे आसपास में काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली।
इसके बाद गांव और रिश्तेदारों में भी फोन करके किशोरी के बारे में पता किया लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंची थी। बाद में देर रात को लड़की स्वयं अपने घर आ गई। शाम को लापता हुई किशोरी को देर रात घर पर देखकर उसका पिता गुस्से में आ गया था। इस संबंध में उसने अपनी रिश्तेदारी में पड़ने वाले लड़के व उसकी मां से बातचीत की। सूचना पाकर वे दोनों लडक़ी के घर पर पहुंच गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि किशोरी के परिजनों का शक हुआ कि वह बाहर कुछ गलत करके आई है। ऐसे में तीनों ने मिलकर पहले उसे पीटा। जब मारपीट के बाद भी लड़की ने कुछ नहीं बताया कि तो उसे जहरीला पदार्थ दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार, किसी को किशोरी के बारे में कुछ पता न चले, इसलिए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या की है। सदर थाना एसएचओ रोहताश ने बताया कि पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता के बयान अनुसार हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।