{"_id":"690a6ad63d38fa6702075cb3","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-kaithal-news-c-245-1-kht1012-140197-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत
Wed, 05 Nov 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव सिरटा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हादसा सोमवार देर रात को हुआ जब दोनों किशोर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
घायल किशोर हेमंत की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है है। पुलिस को दी शिकायत में हेमंत ने बताया कि सोमवार को देर रात वह गांव के ही जगदीप के साथ मोटरसाइकिल पर बाहर गया हुआ था। जैसे ही वे गांव के मुख्य रास्ते से जा रहे थे, तो अचानक एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके दोस्त जगदीप की मौत हो गई और वह घायल हो गया। वाहन का चालक उन्हें देखकर मौके से भाग गया। संवाद