फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Technical glitch adds to problems for Mahadev Colony residents

Kaithal News: तकनीकी खामी ने बढ़ाई महादेव कॉलोनी निवासियों की मुश्किलें

Tue, 23 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Technical glitch adds to problems for Mahadev Colony residents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। 50 साल पुरानी महादेव कॉलोनी की गली नंबर 10 के निवासियों को पिछले डेढ़ वर्ष से प्रॉपर्टी आईडी के विवाद के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब डेढ़ साल पहले नगर परिषद की यूएलबी वेबसाइट पर गली नंबर 10 की सभी प्रॉपर्टी आईडी को अचानक अवैध दिखाया गया, जबकि यह पूरी तरह वैध कॉलोनी है।

इस स्थिति से गली में रहने वाले 70 से 80 परिवार असमंजस और चिंता में हैं। कॉलोनी वासियों का कहना है कि यह समस्या वास्तविकता से परे है और प्रशासनिक त्रुटि का परिणाम है, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। महादेव कॉलोनी, गली नंबर 10 के निवासियों ने नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग और कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। इसमें निवासियों ने स्पष्ट किया कि कॉलोनी पूरी तरह वैध है और गली नंबर 10 पहले से ही अधिकृत क्षेत्र में शामिल रही है।
विज्ञापन


वार्ड 31 के पार्षद विकास ने कहा कि यह मामला केवल एक गली तक सीमित नहीं है, बल्कि उन तमाम शहरी नागरिकों की समस्याओं का प्रतीक है, जो तकनीकी खामियों के बीच पिसते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समान परिस्थितियों में गली नंबर 9 वैध

ज्ञापन में निवासियों ने यह भी बताया कि गली नंबर 9, जो गली नंबर 10 से सटी हुई है और जहां परिस्थितियां, सुविधाएं और भू-स्थिति लगभग समान हैं, उसे यूएलबी वेबसाइट पर वैध दिखाया जा रहा है। वहीं गली नंबर 10 की सभी प्रॉपर्टी आईडी को अवैध कैसे दिखाया जा रहा है, यह अस्पष्ट है।


पुरानी सीमा के अंदर आने वाली कॉलोनियों की प्रॉपर्टी आईडी की विस्तृत सूची तैयार की जा रही है। इस सूची में उन सभी प्रॉपर्टी आईडी को शामिल किया जाएगा, जो तकनीकी त्रुटि के कारण अवैध दिखाई दे रही हैं, जबकि वास्तव में वैध हैं। सूची तैयार होने के बाद सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -सुरभि गर्ग, अध्यक्ष- नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed