फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   team, swachata serve, people, question

शहर में 500 लोगों से पूछे स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने सफाई संबंधी सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
team, swachata serve, people, question
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए पहुंची टीम वीरवार को कैथल में थी। टीम में शामिल आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर सांय पांच बजे तक लोगों से बातचीत की और सफाई संबंधी जानकारी जुटाई। मोटे अनुमान के अनुसार टीम सदस्यों ने शहर के 500 लोगों से सफाई के संबंध में उनकी संतुष्टी सहित शहर की स्थिति के बारे में पूछा और उसी समय अपने साथ लिए टैब में अपलोड किया।
विज्ञापन

टीम में शामिल सदस्य सुबह साढ़े आठ बजे ही शहर में अलग-अलग जगहों पर पहुंच गए। सेक्टर 19 व 20 की मार्केट, रिहायशी इलाका, अंबाला रोड, ढांड रोड, करनाल रोड, आउटर बस्तियों, भगत सिंह चौक, चंदाना गेट, कबूतर चौक, शहर के मेन बाजार, पिहोवा चौक के आस-पास सहित शहर में अनेकों जगहों पर टीम ने जाकर लोगों से सवाल किए। टीम को सरकार की ओर से सर्वेक्षण के दिन ही लोकेशन दी जाती है। उसी लोकेशन पर जाकर टीम सदस्य सर्वेक्षण करते हैं। सबसे पहले वे व्यक्ति का नाम, उसकी उम्र पूछते हैं और टेब में उसे अपलोड करते हैं। इसके बाद सफाई संबंधी उस व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी को भी ऑनलाइन टेब में अपलोड करते हैं। ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश ना रहे।
विज्ञापन

500 से अधिक लोगों से किए सवाल:-टीम में शामिल सदस्यों ने लोगों से पूछा कि क्या शहर में डोर टू डोर कचरे का उठान होता है?
क्या उनसे गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लिया जाता है?
क्या आप शहर में सफाई व्यवस्था से संतुष्ट हैं?
क्या लोगों से सफाई के लिए 50 रुपये प्रति माह की दर से लिया जा रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed