{"_id":"6a7246c660d24e8840017437","slug":"teachers-should-focus-entirely-on-teaching-and-refrain-from-using-mobile-phones-in-the-classroom-sdm-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153266-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पढ़ाई पर रखें पूरा फोकस, कक्षा में मोबाइल का प्रयोग न करें : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पढ़ाई पर रखें पूरा फोकस, कक्षा में मोबाइल का प्रयोग न करें : एसडीएम
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने गांव भागल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का पूरा ध्यान विद्यार्थियों की पढ़ाई पर होना चाहिए और कक्षा के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाया कि बारिश के कारण स्कूल परिसर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और पानी निकासी और वाटर रिचार्ज सिस्टम सही ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल वाटर रिचार्ज सिस्टम दुरुस्त कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से बातचीत की और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सुझाव भी लिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या है तो प्रशासन को अवश्य बताएं, ताकि उसका समय रहते समाधान किया जा सके। एसडीएम ने ग्रामीणों से भी समय-समय पर स्कूल का निरीक्षण करने और किसी भी कमी की जानकारी सरपंच व प्रशासन को देने की अपील की।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। अभिभावक भी बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए ले जाएं। उन्होंने कहा कि समाजसेवी संस्थाएं भी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशासन का सहयोग कर रही हैं। इसी कड़ी में भारत विकास परिषद, चीका शाखा ने सलेमपुर के प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की आंखों की जांच कराई और जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क चश्मे उपलब्ध कराने की पहल की है।