फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   teacher protest

नौकरी बहाली की मांग को लेकर खेल मंत्री का पुतला फूंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
teacher protest
शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति से जुड़े शिक्षकों ने मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया व खेल मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने हटाए गए पीटीआई शिक्षकों की नौकरी बहाली की मांग की। इससे पूर्व हटाए गए जिले के पीटीआई लघु सचिवालय में इकट्ठे हुए और वहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ढांड रोड, पिहोवा चौक व करनाल रोड से होकर लघु सचिवालय के गेट पर पहुंचे और पुतला दहन किया। इस दौरान जिले के खिलाड़ियों ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल ओमपाल भाल, राजेश, विजय कुमार, भूपेंद्र सिंह, बलजीत कौर, सर्व कर्मचारी संघ के नेता जसबीर सिंह व शकुंतला ने सरकार से मांग की कि हटाए गए 1983 पीटीआई की सेवा तुरंत प्रभाव से बहाल की जाए। पीटीआई को मानवता के आधार पर दोबारा ज्वाईन करवाया जाए। नहीं तो उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षकों की सेवा बहाली नहीं होगी, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed