{"_id":"62796ddcc9f1c267bc4f6830","slug":"teacher-dies-in-road-accident-wife-seriously-injured-kaithal-news-knl1076457120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में अध्यापक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में अध्यापक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
Teacher dies in road accident, wife seriously injured
- फोटो : Kaithal
कैथल। पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे अध्यापक को निजी स्कूल बस के चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अध्यापक की दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार की देर सायं का है।
मृतक के भाई संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम छह बजे के आसपास उसका भाई सुनील गांव नरवल से अपने गांव बाहरी आ रहा था। उसके साथ उसकी भाभी भी मोटरसाइकिल के पीछे बैठी थी। जब वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल लेकर गांव बीर बागड़ा गांव बिरथे बाहरी की तरफ जा रहा था तभी सामने से आ रही एक निजी स्कूल की बस के अज्ञात चालक ने उसे सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से उसका भाई व भाभी मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए। उसके भाई व भाभी को काफी चोटें आईं और मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अज्ञात चालक घटना को अंजाम देकर बस लेकर फरार हो गया। उसके भाई व भाभी को कैथल पहुंचाया गया। जहां से इलाज के दौरान उसके बड़े भाई सुनील की मृत्यु हो गई। जबकि उसकी भाभी अस्पताल में दाखिल है। पुलिस में मृतक के भाई के बयान पर बस के चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मृतक जेबीटी अध्यापक था और गांव गोंदर के प्राइमरी स्कूल में पढ़ाता था।