फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teach yoga to pregnant women

Kaithal News: गर्भवती महिलाओं को सिखाए योग

Thu, 24 Apr 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Teach yoga to pregnant women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिला नागरिक अस्पताल कैथल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन कियाा। इसमें उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए कई योगासनों को बताया।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया के मार्गदर्शन में योग विशेषज्ञ डॉ. एचएस हुडा ने कहा कि सकारात्मक विचार शक्ति की विकास ध्यान के माध्यम से ही संभव है। इसके साथ ही सात्विक आहार जैसे फल, अंकुरित अग्न. सलाद, दूध, दही आदि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को सही रखने में कारगर है। चंद्रभेदी प्राणायाम उच्च रक्तचाप में मददगार है।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजलि श्योकंद ने गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गर्भावस्था में जैसा आचरण रहेगा, वैसे ही बच्चे में गुण विकसित होंगे। डॉ. विनय गुप्ता ने मानसिक स्वास्थ्य बारे प्रकाश डाला। योग सहायक वीरेंद्र आर्य ने गर्भवती महिलाओं हेतु आसन प्राणायाम, ध्यान आदि विधियों का प्रशिक्षण दिया। गर्भवती महिलाओं को योग में अंगुली, कोहनी, कंधों, पैरों, घुटनों के सूक्ष्म व्यायाम, तितली आसन, भद्रासन आसन, सेतुबंधासन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान के अभ्यास करवाए गए। रेखा देवी, सुखदेव, संदीप, राजराणा, सोहनलाल, सतीश, संदीपकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed