फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teach farmers how to manage crop residues

Kaithal News: किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के तरीके बताए

Mon, 29 Sep 2025 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 29 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Teach farmers how to manage crop residues
सीवन। खंड सीवन के पिसोल, मांझला और लैंडर कीमा गांव में रविवार को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर खंड कृषि अधिकारी डॉ. जगबीर सिंह ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों जैसे बेलर मशीन, सुपर सीटर, मल्चर मशीन और कॉपर का उपयोग करके फसल अवशेषों का सही प्रबंधन करने के तरीके बताए।
विज्ञापन

डॉ. लांबा ने बताया कि इन यंत्रों का प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण की गुणवत्ता बनी रहती है। साथ ही, योजना के तहत ऐसे किसानों को प्रति एकड़ 1200 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी, जो आधुनिक यंत्रों से फसल अवशेष प्रबंधन करेंगे। किसान अवशेष जलाते पाए गए, उन पर 5000 से 30 हजार रुपये तक का जुर्माना और एफआई आर दर्ज होगी। ऐसे किसानों के खेत की पहचान कर आगामी दो सीजन तक फसल का पंजीकरण और एमएसपी पर बिक्री रोकी जाएगी।
विज्ञापन

एटीएम अनूप माथुर ने भी फसल अवशेष प्रबंधन के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, पोषक तत्वों का भंडार मजबूत होता है, जल धारण क्षमता बेहतर होती है, जैव विविधता बढ़ती है और पर्यावरण संतुलित रहता है। अभियान में कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे और किसानों को प्रेरित किया कि वे पर्यावरण की सुरक्षा और खेतों की उर्वरता के लिए फसल अवशेष प्रबंधन को अपनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed