{"_id":"69cacdc3c76a2336e70d2fbe","slug":"tavisha-selected-in-taekwondo-team-kaithal-news-c-245-1-kn11005-147193-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ताइक्वांडो टीम में तविशा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ताइक्वांडो टीम में तविशा का चयन
Tue, 31 Mar 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
तविशा
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग (बीपीईएस) प्रथम वर्ष की छात्रा तविशा का चयन भारतीय महिला ताइक्वांडो टीम में एशियाई चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय और जिले में खुशी का माहौल है।
तविशा ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर कैथल का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। विश्वविद्यालय परिवार और खेल विभाग के सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन संदीप चहल और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप चहल ने तविशा को शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रो वाइस चांसलर डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर खेल निदेशक मीनू राणा, रजिस्ट्रार एवं डीन डॉ. आर के गुप्ता सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी खुशी जताई। तविशा की सफलता को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।