फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tau Devi Lal Jayanti: INLD rally in Kaithal; Many big leaders arrived, you kept distance

ताऊ देवीलाल जयंती: कैथल में इनेलो की रैली, सुनैना चौटाला बोलीं- प्रदेश में ठगबंधन की सरकार

Mon, 25 Sep 2023 02:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 25 Sep 2023 02:53 PM IST
सार

ताऊ देवीलाल की 110वीं जयंती पर कैथल में नई अनाज मंडी में इनेलो राज्य स्तरीय रैली करने जा रही है। इस कार्यक्रम में देश व प्रदेश से कई नेता पहुंचे हैं। सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि महिला आरक्षण बिल कुछ नही होने वाला है, यह मोदी का एक जुमला है।

विज्ञापन
Tau Devi Lal Jayanti: INLD rally in Kaithal; Many big leaders arrived, you kept distance
रैली स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल में ताऊ देवीलाल जयंती पर इनेलो की राज्यस्तरीय रैली का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में आरजेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष राव होशियार सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सीपीएस श्याम सिंह राणा, टीएमसी के सांसद ड्रेन ओ ब्रेक, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला,  केसी त्यागी, शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल, भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद और पूर्व सीएम ओपी चौटाला पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान टीएमसी के सांसद ड्रेन ओ ब्रेक ने कहा कि महिला आरक्षण बिल कुछ नहीं होने वाला है, यह मोदी का एक जुमला है। क्योंकि मोदी वादा करता है वह पूरा नहीं करता। देश में बदलाव लाना है तो सरकार बदलनी होगी। साथ ही सुनैना चौटाला ने कहा कि इस समय प्रदेश में गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन की सरकार चल रही है। महिलाओं से अपील हैं कि महिलाएं चश्मे के निशान पर बटन दबाएं। आज वक्त कहता है क्यों सोये हो, खड़े हो उठ जाओ... आज वक्त बदलना होगा। बीजेपी को भगाना होगा।
विज्ञापन


आप ने पहले ही स्थिति स्पष्ट की
आम आदमी पार्टी के प्रांतीय वरिष्ठ उप प्रधान अनुराग ढांडा ने 25 सितंबर को कैथल में देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल के सम्मान में इनेलो द्वारा प्रस्तावित समारोह को लेकर पार्टी की स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि वास्तव में ताऊ सभी वर्गों के नेता थे, हैं और रहेंगे। इसलिए उन्हें केवल इनेलो पार्टी के बंधन में बांधना उचित नहीं। आम आदमी पार्टी कैथल में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह का हिस्सा बनने की बजाए उनके प्रति अपनी आस्था व निष्ठा रखते हुए उनकी सोच को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने कसी कमर
इनेलो की रैली को लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ ही रैली स्थल पर ही हेलीपैड बनाया गया है। रैली में जेड प्लस की सुरक्षा के भी कई नेता पहुंचेंगे। इसको लेकर जिला पुलिस प्रशासन को आयोजकों की तरफ से जानकारी दी गई है। कैथल की पुलिस अधीक्षक उपासना यादव ने बताया कि उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा के दो नेताओं के पहुंचने की जानकारी मिली है। इन नेताओं के लिए नियमों के मुताबिक पुलिस कर्मियों व एस्कॉर्ट की ड्यूटियां लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed