{"_id":"6a287dbf4b5203adb200d2c2","slug":"tanu-is-making-a-name-for-herself-through-her-boxing-prowess-kaithal-news-c-245-1-kn11005-150588-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तनु अपने मुक्के के दम पर चमका रही नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तनु अपने मुक्के के दम पर चमका रही नाम
Wed, 10 Jun 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
कोच अमरजीत के साथ तनु संधु। स्वयं
कैथल। कैथल के देवीगढ़ की रहने वाली तनु मुक्केबाजी में जिले का नाम रोशन कर रही है। वह वर्तमान में चौधरी छोटूराम इंडोर स्टेडियम में कोच अमरजीत सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। तनु के पिता दलसेर संधू हरियाणा पुलिस में एएसआई हैं और वर्तमान में असंध सीआईए में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिता की प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही तनु ने मुक्केबाजी को अपने करियर के रूप में अपनाया।
पिता ने तनु को अनुशासन में रहने, नियम का पालन करने और हर परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखने की सीख मिली। तनु को इस खेल में करीब 4 वर्ष हो चुके हैं और वह निरंतर खेल जगत में पहचान बना रही हैं। पिता का सपना है कि उनकी बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करे। तनु स्कूल स्तर पर नेशनल रजत पदक हासिल कर चुकी हैं।
इसके अलावा सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दो बार स्वर्ण पदक पदक जीत चुकी हैं। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर भी उन्होंने कई पदक अपने नाम किए हैं। वर्तमान में तनु अंडर-17 इंटरनेशनल टूर्नामेंट की तैयारी में जुटी हैं और छोटू राम इंडोर स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
कोच अमरजीत सिंह ने कहा कि तनु संधू एक बेहद अनुशासित, मेहनती और प्रतिभाशाली मुक्केबाज है। वह रोजाना पूरे समर्पण के साथ प्रशिक्षण करती है। उन्हें पूरा विश्वास है कि वह आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करेगी। संवाद