फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Talent shown in single patriotic group song competition

Kaithal News: एकल देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Wed, 16 Oct 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 16 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Talent shown in single patriotic group song competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बाल भवन में बाल दिवस 2024 के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं की कड़ी में मंगलवार को द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ समूहों में एकल गीत व देश भक्ति समूह गीत प्रतियोगिता करवाई। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि इन सभी प्रतियोगिताओं में सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बाल दिवस पर 14 नवंबर 2024 को बाल भवन में पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गायन संगीत विभाग से असिस्टेंट प्रो. अमरजीत सिंह, असिस्टेंट प्रो. मनिंद्र जांगडा, पट्टी अफगान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के संगीत प्राध्यापक विशाल द्वारा निभाई गई।


इसी कड़ी में 16 अक्तूबर को एकल नृत्य प्रथम व द्वितीय समूह तथा एकल शास्त्रीय नृत्य द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ समूहों में आयोजित करवाई जाएगी। इस कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण परिषद कैथल का समस्त स्टाफ व विभिन्न स्कूलों से बच्चों के साथ आए अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed