फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Takrai Inspector's Car from Nilgay, Children's Children's Family

Kaithal News: नीलगाय से टकराई इंस्पेक्टर की कार, बाल बाल बचा परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Takrai Inspector's Car from Nilgay, Children's Children's Family
कैथल। नेशनल हाईवे 152 पर गांव बात्ता के पास एक पुलिस इंस्पेक्टर की कार के आगे नीलगाय आने से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे में गाड़ी चला रहे इंस्पेक्टर को हल्की चोटें आई हैं, जबकि उसकी पत्नी और बेटे को चोट नहीं लगी। घटना के बारे में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर राजकुमार राणा ने बताया कि उनकी पोस्टिंग इस समय जींद में है और उनका परिवार कैथल में ही रहता है।
विज्ञापन

वह सुबह कार में गांव बात्ता में एक बुजुर्ग व्यक्ति की रस्म पगड़ी में परिवार के साथ जा रहे थे, कार की गति भी सामान्य थी, जैसे ही वे बाता से खरक पांडवा गांव के बीच पहुंचे, तो अचानक सामने से एक नीलगाय आ गई और उनकी कार से टकरा गई। हादसे में उन्हें टांगों व घुटनों पर गुम चोट आई हैं। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उनकी और उसके परिवार की जान बच गई। इंस्पेक्टर राजकुमार राणा ने कहा कि हादसे में उनके परिवार को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed