{"_id":"6872b534b6db7caa1e0680ac","slug":"take-advantage-of-pm-surya-yojana-saini-kaithal-news-c-18-1-knl1004-690649-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पीएम सूर्य योजना का उठाएं लाभ ः सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पीएम सूर्य योजना का उठाएं लाभ ः सैनी
Sun, 13 Jul 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कैथल के गांव प्यौदा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने यहां योजना के एक लाभार्थी के घर की छत पर लगे सोलर रूफटॉप सिस्टम का निरीक्षण किया और इससे मिल रहे लाभों की जानकारी ली। कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांव के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस योजना की शुरुआत कैथल जिले से ही की गई थी और अब यहां के लोग सोलर ऊर्जा के माध्यम से बिजली के भारी भरकम बिलों से राहत पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने बिजली बिलों को कम करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में योजना के तहत एक लाख अंत्योदय परिवारों के घरों पर मुफ्त में दो किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम लगाए जा रहे हैं। जैसे ही पहला लक्ष्य पूरा होगा, अगले एक लाख परिवारों को इसका लाभ दिया जाएगा। संवाद