{"_id":"682a40c4749482900f05d789","slug":"take-advantage-of-legal-de-addiction-centres-for-better-treatment-dc-kaithal-news-c-245-1-kht1001-132146-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर इलाज के लिए वैध नशा मुक्ति केंद्रों का लाभ लें : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर इलाज के लिए वैध नशा मुक्ति केंद्रों का लाभ लें : डीसी
विज्ञापन
कैथल। जिले में 11 वैध नशा मुक्ति संचालित किए जा रहे हैं। इनमें दो सरकारी व नौ निजी केंद्र शामिल हैं। इनके अलावा अगर कोई अन्य नशा मुक्ति संचालित किया जा रहा है, तो वह अवैध माना जाएगा। यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से ऐसे केंद्रों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं प्रभावी इलाज मिल सके।
आमजन भी अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों की सूचना डाॅ. नवराज सिंह के फोन नंबर (9992473022) व जिला समाज कल्याण अधिकारी के फोन नंबर (7027539020) पर दे सकते हैं। जिला प्रशासन ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूक करने के लिए स्कूल, कालेज व ग्राम पंचायतों में अभियान चलाए जा रहे हैं।
डीसी ने आमजन का आह्वान किया कि नशा एक बुराई है, जिससे वह स्वयं ही पीड़ित नहीं होता, बल्कि पूरे परिवार पर प्रभाव पड़ता है। नशे को दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ छोड़ा जा सकता है। जो भी व्यक्ति नशा से मुक्ति पाना चाहता है, वह उपरोक्त नशा मुक्ति केंद्रों में जाकर डॉक्टर की सलाह से इसे छोड़ सकता है।