फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   swimming, sports, nirmal school, kaithal

निर्मल स्कूल ने रचा इतिहास

Wed, 13 Jul 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 13 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
swimming, sports, nirmal school, kaithal
प्रिसिपल के साथ तैराकी प्रतियोगिता में जीतने वाले छात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर आयोजित जूनियर तैराकी प्रतियोगिता अंडर-19 की मिडले रिले में निर्मल पब्लिक स्कूल की टीम ने जिले में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच डाला। मिडले रिले की टीम में सुमित, गोल्डी, जवाहर मल व रजत ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जिले में प्रथम रही निर्मल पब्लिक स्कूल की टीम को खेल विभाग द्वारा सम्मानित कर तैराकों को ट्रैक सूट दिए गए। उनका चयन प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए किया गया। मिडले रिले के अलावा 200 मीटर बटर फ्लाई में सोनू ने सिल्वर व 100 मीटर ब्रेक स्ट्रोक में विक्रम सोनी ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन


छात्रों के इस बेहतरीन प्रदर्शन से स्कूल प्रबंधक विनोद निर्मल व प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने बच्चों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी। इस जीत के बाद स्कूल की टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए राई स्पोर्ट्स स्कूल के लिए रवाना हुई। स्कूल प्रबंधक विनोद निर्मल ने सभी प्रतिभागियों से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में इसी तरह का बेहतरीन प्रदर्शन करने की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उनके साथ मुख्य सलाहाकार रविदत्त निर्मल, अरूण निर्मल, अंकुर निर्मल, मनजीत सिंह, गिरीश सिंगला, संजय निर्मल, अशोक राणा, कविता शर्मा, रमना शर्मा, अनिल सिंह, सतीश जांगडा आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed