फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sweating to reduce belly

Kaithal News: तोंद घटाने के लिए बहा रहे पसीना

Sun, 09 Jul 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
sweating to reduce belly
कैथल। सरकार ने पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को सेहतमंद व तंदुरुस्त रखने के लिए विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में पुलिस लाइन मैदान में विशेष शिविर लगाया गया है। इसमें तोंद घटाने के लिए पुलिसकर्मी योग कर अपना वजन घटा रहे हैं।
विज्ञापन


योग निरीक्षण डॉ. नन्ही देवी व लाइन अधिकारी सतपाल रेडू ने बताया कि सोमवार से पुलिस लाइन मैदान में योगा का विशेष शिविर चल रहा है। इसमें पुलिस कर्मियों को कपाल भाति, अनुलोम विलोम, तेज चाल, पीटी व पेट के लिए रिच अभ्यास करवाया जाता है। रोजाना लगभग 15 अभ्यास करवा रहें है। इनका लाभ उठाकर कुछ कर्मियों का लगभग दो-दो किलो वजन भी घट गया है।
विज्ञापन


वजन घटाने के साथ उनके खाना-पान को लेकर भी विशेष सुझाव भी दिए गए। इसमें समय से भोजन करना, कम चाय पीना व तले हुए खाद्य पदार्थ खाने की बिल्कुल मनाही है। शनिवार को बारिश होने के बावजूद पुलिस कर्मियों कपाल भाति, अनुलोम विलोम, तेज चाल, पीटी व पेट के लिए रिच अभ्यास किया। इस अवसर पर सीडीआई अजय, एसआई नरेश कुमार, एसआई जसबीर सिंह, एचसी गौरव सिंह, ईएचसी पालाराम, एचसी सुशील कुमार, ईएचसी कृष्ण लाल, ईएचसी कुलदीप सिंह, ईएचसी विनोद कुमार, एएसआई वीना, एएसआई मंजीत व एएसआई कविता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed