फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Surya Namaskar increases energy level in the body: Dr. Shakuntala

सूर्य नमस्कार से शरीर में बढ़ता ऊर्जा का स्तर : डॉ. शकुंतला

Wed, 22 Jan 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 22 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar increases energy level in the body: Dr. Shakuntala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पूंडरी। सूर्य नमस्कार से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। साथ ही मानसिक रूप से शरीर को शांति मिलती है। इससे पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है। यह बात जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने कही। वह ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में पहुंची थीं। उधर, डीएवी कॉलेज पूंडरी में भी विद्यार्थियों ने अभ्यास किया।

गौरतलब है कि हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस समय शिक्षा विभाग, खेल विभाग के सहयोग से जिलाभर के निजी एवं सरकारी विद्यालयों, खेल नर्सरियों में आयुष योग सहायकों के माध्यम से सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण करवाया जा रहा है। साथ ही हरियाणा सरकार की ओर से संचालित सूर्य नमस्कार ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अंजू तंवर के सहयोग से आयुष योग सहायक संजू आर्या की ओर से विद्यालय प्रांगण में बच्चों को सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने कहा कि जिला खेल एवं योगासन अकादमी के सचिव कुलदीप धीमान के निर्देशानुसार बच्चों को योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी जाती है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार से भारत की प्राचीन व्यायाम पद्धति रही है, हमारे पूर्वजों ने सूर्य नमस्कार के अभ्यास के माध्यम से ही सैंकड़ों वर्ष जीवन जिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पबनावा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सूर्य नमस्कार की ट्रेनिंग रेखा देवी एवं सुनील कुमार ने दी। जिसमें रेखा ने बताया कि बच्चों ने सूर्य नमस्कार प्रशिक्षण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं विद्यालय का पूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग की ओर से सूर्य नमस्कार प्रशिक्षण कार्यक्रम जोरों पर है, सूर्य नमस्कार की ट्रेनिंग विद्यालयों में बच्चों को दी जा रही है। इसके बाद गांव में पंचायत के माध्यम से ग्रामीण लोगों को सूर्य नमस्कार की ट्रेनिंग दी जाएगी, विशेष रूप से युवाओं को सूर्य नमस्कार एवं व्यायाम के प्रति प्रेरित किया जाएगा, ताकि युवा नशे की तरफ नहीं जाकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने।


उधर, डीएवी कॉलेज पूंडरी में मंगलवार को दूसरे दिन भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने 12 मुद्राओं के 13 सूर्य नमस्कार में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुभाष तंवर ने की। उन्होंने कहा कि योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। प्रतिदिन योग करने से शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है। डाॅ. विश्वजीत सिंह ने बताया कि यह छह दिवसीय कार्यक्रम है। इससे विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक संतुलन बनाने में सहायता मिलेगी।

इस मौके पर डाॅ. विकास कुमार, डाॅ. वैभव दत्त शर्मा, डाॅ. रितु रानी, प्रो. परमिंद्र कौर, दीपक राणा व विकास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed