{"_id":"615b5d528ebc3e298f4b6dd3","slug":"surjewala-took-to-the-road-with-supporters-kaithal-news-knl854564127","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थकों सहित सड़क पर उतरे सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थकों सहित सड़क पर उतरे सुरजेवाला
विज्ञापन
09-कैथल। शहरवासियों के साथ हरियाणा शहीद स्मारक से सचिवालय तक रोष मार्च निकालते हुए रणदीप सुरजेवाल
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। आढ़ती सत्यवान व उनकी पत्नी कैलाश देवी की हत्या के मामले में हत्यारोपी की गिरफ्तारी सहित अन्य आपराधिक वारदातों में कार्रवाई की मांग को लेकर अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आढ़ती के पुत्र, परिजनों और अपने समर्थकों के साथ सोमवार को प्रदर्शन किया। हरियाणा शहीद स्मारक से लघु सचिवालय तक निकाले गए रोष प्रदर्शन में कैथल की इस घटना के साथ लखीमपुर की वारदात को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन दिया।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कैथल में यदि किसी व्यक्ति पर अत्याचार होगा तो वे सहन नहीं करेंगे। एक राज भाजपा का है, जब लोग अपने घरों मेें सुरक्षित नहीं है। एक राज कांग्रेस का था, जब दक्षिण अफ्रीका से भी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे। आरोप लगाया कि कैथल में आढ़ती मनीष हत्याकांड हो या अन्य कई वारदातें, पुलिस किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। कई साइबर अपराध के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।
ज्ञापन के माध्यम से सुरजेवाला ने आढ़ती के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, परिवार को उचित मुआवजा देने सहित अन्य लंबित मामलों में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ-साथ लखीमपुर की घटना को लेकर सौंपे गए अलग ज्ञापन में सुरजेवाला ने कहा कि किसानों को रोंदने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, सतबीर भाणा, मृतक आढ़ती सत्यवान के पुत्र पुनीत गोयल, रामनिवास मित्तल, सुरेश रोड़, अश्विनी शोरेवाला, अनाज मंडी प्रधान श्याम लाल, राजेश अंबरसर, सुरेश चौधरी, सुभाष बैनीवाल, रज्जी, सुरेंद्र रांझा, राजू बैनीवाल, सुभाष गोयल, धर्मपाल जिंदल, राजेश सैनी, पार्षद बिल्लू सैनी, जयकिशन मान, मोहन लाल गुप्ता, दीक्षित गर्ग, सुभाष जवाहरा, सोनू सेठ, शिवकुमार, कृष्ण गांधी, बहादुर सैनी, जोगिंद्र सैनी, पार्षद प्रतिनिधि शमशेर फौजी, पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुरेश कश्यप, पीएल भारद्वाज, पवन थरेजा, आंनद शर्मा, सुशीला शर्मा, हैप्पी बंसल, परवीन नैन, पुनीत मल्होत्रा, योगी मित्तल, मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा बलवंती आदि मौजूद रहे।

10-कैथल। आढ़ती के हत्यारे की गिरफतारी के मांग को लेकर तहसीलदार सुदेश मेहरा को ज्ञापन देते हुए रणदी- फोटो : Kaithal