फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Surjewala raised the issue of City Square

Kaithal News: सुरजेवाला ने सिटी स्क्वेयर का उठाया मुद्दा

Thu, 14 Nov 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Surjewala raised the issue of City Square
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के पहले कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने शहर के अधूरे विकास कार्याें को विधानसभा में उठाया। सुरजेवाला ने सदन में पक्ष रखते हुए कैथल की समस्याओं सहित विदेशों में पलायन कर रहे नौजवानों और डीएपी की कमी से परेशान किसानों के संबंध में सवाल किए।

उन्होंने अपने अभिभाषण में सबसे पहले कैथल की जनता का धन्यवाद किया। सुरजेवाला ने कैथल की बात करते हुए कहा कि 25 अक्तूबर 2015 को भाजपा सरकार ने कैथल में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत यूनिवर्सिटी की घोषणा की, लेकिन साढ़े नौ साल में आज तक उस यूनिवर्सिटी का भवन तक कहीं दिखाई तक नहीं दिया। इसके अतिरिक्त 10 सालों से कैथल शहर में सिटी स्क्वेयर, बैंक स्क्वेयर, भाई उदय सिंह किला के सामने पार्किंग लॉज का ज्यों का त्यों पड़ा है। पांच साल पहले कैथल में मेडिकल कॉलेज निर्माण की बात की जाती है, लेकिन सिर्फ खंभे खडे किए गए हैं। इस हिसाब से तो इस कॉलेज को बनने में 50 साल लग जाएंगे।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कैथल शहर के वार्डों में भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों में भेदभाव को लेकर भी आवाज उठाई। कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कैथल के 16 वार्डों में कोई विकास कार्य नहीं करवाया जा रहा। पीने के पानी, सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कें, टूटी गलियों, गंदगी से कैथल को बदहाली पर लाकर खड़ा कर दिया है। कैथल शहर के अधिकतर सेक्टर में नहर का पीने का पानी नहीं मिलता। बोरवेल का पानी दिया जा रहा है, जिससे लोग और बच्चे बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed