फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Surjewala cursed the policies of the coalition government

Kaithal News: सुरजेवाला ने गठबंधन सरकार की नीतियों को कोसा

Tue, 06 Feb 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 Feb 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Surjewala cursed the policies of the coalition government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतबीर भाणा की ओर से रविवार रात को पुरानी अनाज मंडी में विशाल जनसभा आयोजित की। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व कुमारी शैला ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर सुरजेवाला ने गठबंधन सरकार की नीतियों को जमकर कोसा।

सभा के दौरान गरजे हुए उन्होंने कहा कि जो सरकार किसानों, मजदूरों व व्यापारियों के हितों के साथ खिलवाड़ करती है, उसका जल्द ही अंत आता है। जनसभा में उमड़ी अपार भीड़ से गदगद हो सुरजेवाला ने भाणा की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश को पूंजीपतियों के हवाले करने में लगी हुई है। आम आदमी, गरीब, मजदूर,किसान व आढ़ती की इन्हें कोई फिक्र नही है।
विज्ञापन


आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के लिए अदानी ही सब कुछ है। उन्होंने कहा कि सोलूमाजरा स्थित अदानी साइलो इसका जीता जागता प्रमाण है। सरकार ने अप्रैल 2023 में ढांड मंडी के आढ़तियों के मार्फत गेहूं की खरीद करके आढ़त देने से साफ मुकर गई है। काम के बदले किसी का मेहनतनामा रखना कोई अच्छी बात नही है। इसकी चारों ओर कड़ी भर्तसना हो रही है। आढ़त आढ़तियों का अधिकार है, कांग्रेस की सरकार आने पर आढ़तियों को रुकी हुई आढ़त देने का काम करेंगे। सोलू माजरा में अदानी का साइलो लगने से ढांड मंडी के मजदूरों की रोजी छीन ली गई और अब आढ़तियों का कारोबार बंद करने पर तुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ ः सैलजा
कांग्रेस संदेश यात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज जडौला की ओर से आयोजित पबनावा खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा भीड़ देखकर गदगद नजर आईं। बोलीं- इससे साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ है।


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में गठबंधन सरकार में भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित हुए है। कभी शराब घोटाला, धान घोटाला, पेपर घोटाला, नौकरी घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला सहित कई घोटालों को अंजाम दिया गया है। रैली में उमड़ी भारी भीड़ से उत्साहित कुमारी सैलजा ने नीरज जडौला को बधाई देते हुए कहा कि भीड़ से साफ हो चुका है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ है। लोगों की रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाली सारे चीजें महंगाई की भेंट चढ़ गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed