{"_id":"69640498db28b1cd6a00b861","slug":"surjewala-attacks-the-government-says-the-new-law-is-an-attack-on-mnrega-kaithal-news-c-18-1-knl1004-821916-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुरजेवाला का सरकार पर प्रहार, बोले-नया कानून मनरेगा पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुरजेवाला का सरकार पर प्रहार, बोले-नया कानून मनरेगा पर हमला
Mon, 12 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हाल ही में पारित विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार तथा आजीविका मिशन (ग्रामीण) कानून को मनरेगा की दिनदहाड़े हत्या करार दिया।
सुरजेवाला ने कहा कि यह कानून करोड़ों गरीबों और मजदूरों के रोजगार-अधिकार पर सीधा हमला है। यह मेहनतकश वर्ग की रोजी-रोटी पर प्रहार है, गरीबों के काम मांगने के मौलिक अधिकार का हनन है। उन्होंने इसे एससी/एसटी/ओबीसी समाज के मनरेगा मजदूरों को सामाजिक न्याय से वंचित करने की साजिश बताया। प्रेस वार्ता में सुदीप सुरजेवाला, जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढाँड, पार्षद रामनिवास मित्तल और पूर्व पार्षद सुरेंद्र रांझा भी मौजूद रहे। संवाद