Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Supporters said, will win in MP after Karnataka

Kaithal News: समर्थक बोले, कर्नाटक के बाद एमपी में मिलेगी जीत

Fri, 18 Aug 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Supporters said, will win in MP after Karnataka
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव व राजस्थान से राज्यसभा रणदीप सुरजेवाला को मध्यप्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त करने पर समर्थकों ने खुशी जताई है। समर्थकों ने कहा कि सुरजेवाला को जो जिम्मेदारी मिलती है। उसे वे बखूबी निभाते हैं। पहले उन्हें कर्नाटक की जिम्मेदारी मिली थी। जहां कांग्रेस ने जीत हासिल की। अब उन्हें मध्य प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है तो यहां पर जीत निश्चित तौर पर होगी। वहीं, रणदीप सुरजेवाला का कहना है कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है। इसे वे बखूबी निभाएंगे।
विज्ञापन

हाईकमान के निर्णय को सही ठहराया
कांग्रेस के पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे सतवीर भाणा ने सांसद रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त करने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला ने हाईकमान के निर्णय को सही ठहराते हुए कर्नाटक में पार्टी को बहुमत से जिताने में अहम रोल अदा किया था। अब मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस जीत हासिल कर सकती है।
विज्ञापन


पद मिलने के बाद सुरजेवाला का कद बढ़ा

आरकेएसडी कॉलेज के इतिहास विभाग के पूर्व प्राध्यापक व कांग्रेस नेता प्रो. सीबी सैनी ने कहा कि कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला को यह पद मिलने के बाद उनका कद बढ़ा है। वे हरियाणा प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के हित के कार्य करने के लिए दिन-रात जुटे रहते हैं। पिछली बार की तरह हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है। इसे वे बखूबी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी अच्छी है सुरजेवाला की कार्यशैली

कांग्रेस नेता नरेश ढांडे ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला की कार्यशैली काफी अच्छी है। अब उन्हें मध्यप्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाया गया है तो वहां पर संभावित तौर पर पारदर्शी परिणाम आएंगे। यदि किसी भी सेना में यदि सेनापति प्रभावी हो तो उनकी सेना भी आगे बढ़ती है। सुरजेवाला भी ऐसे ही नेता है। उनकी लोकप्रियता भी इसी वजह से ज्यादा है।


कैथल को चमकाने का कार्य किया है

गुहला के पूर्व विधायक बूटा सिंह ने कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल को चमकाने का कार्य किया है। अब वे पार्टी में अपनी अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। पार्टी ने उन पर एक बार फिर से विश्वास जताते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी साैंपी है। उन्हें आशा है कि एक अच्छा कार्यकर्ता व नेता होने के नाते वे मध्य प्रदेश में भी पार्टी का मान बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed