{"_id":"680a8687405eddc7bd0a7285","slug":"super-100-second-level-exam-in-kurukshetra-on-28th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-631700-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुरुक्षेत्र में सुपर-100 दूसरे स्तर की परीक्षा 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुरुक्षेत्र में सुपर-100 दूसरे स्तर की परीक्षा 28 को
Fri, 25 Apr 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सुपर-100 योजना के दूसरे चरण की परीक्षा की समय सारिणी विभाग ने जारी कर दी है। कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 के केंद्र बारना में यह परीक्षा तीन अलग-अलग बैचों में आयोजित की जाएगी। जिसका पहला बैच 28 से 30 अप्रैल, दूसरा एक से तीन मई और तीसरे बैच की परीक्षा पांच से सात मई को आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी गणित विशेषज्ञ अनिल ने दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए विद्यार्थी को सुबह नौबजे सुपर-100 कैंपस मे पहुंचना होगा। विद्यार्थी नौ बजे अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। रजिस्ट्रेशन का समय नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगा।
अनिल ने बताया कि इसके अतिरिक्त वहां विद्यार्थियों के खाने व रहने की पूरी व्यवस्था होगी। विद्यार्थियों को अपने साथ दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं अपने साथ ले जानी होगी अभिभावकों का विद्यार्थियों से मिलने का समय शाम छह बजे से लेकर 6:30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुपर-100 कार्यक्रम सरकार व विकल्प संस्थान के सहयोग से चलाया जा रहा है, जिसमें सरकारी स्कूल के 10वीं के होनहार विद्यार्थी सुपर 100 कैंपस में नीट व जेईई की तैयारी करते हैं, जो विद्यार्थियों के लिए बिल्कुल निशुल्क है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर ने कहा कि सुपर - 100 कार्यक्रम हर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉक्टर व इंजीनियर बनने की सीढ़ी है। सफल होने पर तीसरे चरण में व्यक्तिगत इंटरव्यू और काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
कैंपस में मोबाइल लेकर न आएं विद्यार्थी
सुपर-100 योजना की परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को मोबाइल न लाने के निर्देश दिए गए हैं। अफसरों के मुताबिक, इस परीक्षा के माध्यम से ग्रामीण पृष्ठभूमि के होनहार विद्यार्थियों को एक सुनहरा अवसर मिल रहा है। इस योजना ने कई छात्रों का भविष्य संवारा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक सहायता मिलेगी बल्कि उन्हें कॅरिअर काउंसलिंग, मोटिवेशनल सेशंस और समय प्रबंधन पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। विद्यार्थी किसी भी स्थिति में मोबाइल फोन लेकर न आएं।