फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Suman of Kharkhauda got first place in essay writing

Kaithal News: निबंध लेखन में खरखौदा की सुमन को पहला स्थान

Thu, 16 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Suman of Kharkhauda got first place in essay writing
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में हुई ऑनलाइन राष्ट्रीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में कन्या महाविद्यालय खरखौदा की सुमन ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय कौल की कुमारी कीर्ति ने द्वितीय और भगवान परशुराम महाविद्यालय कुरुक्षेत्र के छात्र तनिष देव ने तृतीय स्थान हासिल किया।

हिंदी पखवाड़ा एवं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में हिंदी विभाग, पुस्तकालय विभाग और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस ऑनलाइन राष्ट्रीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के निर्देशन में कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दीप चंद ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के 86 स्नातक और स्नातकोत्तर प्रतिभागियों ने भाग लिया। डॉ. पुष्पा ने बताया कि प्रतिभागियों ने निबंध लेखन में डिजिटल युग में हिंदी भाषा की उपयोगिता, हिंदी और भारतीय संस्कृति का संबंध, स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की राह आसान बनाओ, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मानव जीवन पर प्रभाव, वर्तमान युग में महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता, सत्य अहिंसा और ज्ञान का केंद्र गांधी और पुस्तकालय एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पुस्तकालय की उपयोगिता इन सभी विषयों पर विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मंडल की भूमिका आरकेएसडी. कॉलेज के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ .नरेश कुमार, एसडी. महिला महाविद्यालय नरवाना की प्रोफेसर डॉ.शालू सचदेवा व इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार ने निभाई। प्राचार्य डॉ.ऋषिपाल ने कहा कि लेखन और निबंध प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, कल्पनाशीलता एवं अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed