फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Suggestions given for water conservation with trees

Kaithal News: पेड़ों संग जल संरक्षण के लिए दिए सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Suggestions given for water conservation with trees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। गांव खेड़ी राय वाली में नेहरू युवा केंद्र कैथल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इसमें नेहरू युवा केंद्र कैथल के राजौंद ब्लॉक की युवा स्वयं सेविका गुरप्रीत कौर ने पौधारोपण किया। साथ ही उन्होंने बच्चों व महिलाओं को पानी के बचाव के लिए भी सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल होते हैं, जैसे कि हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य जीव-जंतु। पर्यावरण के घटक परस्पर जुड़कर एक समग्र पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण करते हैं।
विज्ञापन


प्रदूषण से प्रकृति खतरे में हैं। प्रकृति जीवन जीने के लिए किसी भी जीव को हर जरूरी चीज उपलब्ध कराती है। ऐसे में अगर प्रकृति प्रभावित होगी तो जीवन प्रभावित होगा। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है और प्रकृति को बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री देवी ने कहा कि कम से कम एक पेड़ लगाए व उसकी देखभाल करे।आंगनबाड़ी सहायिका कैलाश वंती परमजीत कौर, रीना, सिमरन, बीरमती, उषा देवी, मानसी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम में अनुराग देवाश मन्नत, अंकित वश सहित बच्चों ने भी पेंटिंग बना कर सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed