{"_id":"6894fcca43d2f9e6470ccb9b","slug":"suggest-measures-to-prevent-dengue-in-defence-colony-kaithal-news-c-18-1-knl1004-710513-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डिफेंस कॉलोनी में डेंगू से बचाव के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डिफेंस कॉलोनी में डेंगू से बचाव के उपाय बताए
Fri, 08 Aug 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में डेंगू से बचाव के लिए वीरवार को डिफेंस कॉलोनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। दरअसल, जिले में करीब छह लाख घरों में सर्वे किया गया है। इसमें करीब 650 जगहों पर लार्वा मिला था। वीरवार को चलाए गए अभियान में कहीं भी लार्वा नहीं मिला है।
उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके तहत वीरवार को डिफेंस कॉलोनी में लोगों को जागरूक किया गया। संवाद