फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sugar mill aims to crush more than 45 lakh quintals of sugarcane

शुगर मिल में 45 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की पिराई का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill aims to crush more than 45 lakh quintals of sugarcane
सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र 2021-22 की तैयारियों के संदर्भ में प्रबंध निदेशक ने मिल का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक सतेंद्र सिवाच ने मिल अधिकारियों की बैठक में कहा कि मिल द्वारा आगामी पेराई सत्र के दौरान लगभग 45 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे तथा अनावश्यक खर्चों में कटौती कर मिल को और अधिक लाभ प्राप्त करने में सहयोग करना होगा। सभी के सहयोग से मिल ने पिछले पेराई सत्र के दौरान उत्साहवर्धक परिणाम हासिल करते हुए जहां राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी कुशलता में परचम लहराया, वहीं राज्य स्तर पर कैथल मिल राज्य की सर्वश्रेष्ठ मिल भी घोषित हुई। उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान किया कि सभी कर्मचारी अपना-अपना कार्य निष्ठा व लग्न से करें ताकि मिल इस पेराई सत्र के दौरान और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मिल में स्थापित बैगास ब्रिक्ट प्लांट से क्षमता के अनुसार ब्रिक्ट का उत्पादन सुनिश्चित किया जाए व जैगरी प्लांट में उच्च श्रेणी के गुड़ एवं शक्कर का निर्माण किया जाए। मिल के मुख्य अभियंता एए सिद्दकी ने प्रबंध निदेशक को अवगत करवाया कि मिल में आगामी पेराई सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा विभिन्न मशीनों का ट्रायल किया जा रहा है। 27 अक्तूबर को बॉयलर पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रसायनविद् कमलकांत तिवारी, अभियंता लवलेश कुमार, रामफल शर्मा, अवनिन्द्र कुमार, किरण कुमार, सत्यजीत लाल सहित मिल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed