फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sub Inspector Subhash suspended in bribery case

कैथल: रिश्वत के मामले में सब इंस्पेक्टर सुभाष निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Sub Inspector Subhash suspended in bribery case
कैथल। बुधवार को पकड़े गए 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले आरोपी सब इंस्पेक्टर सुभाष को एसपी मकसूद अहमद ने निलंबित कर दिया। आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को न्यायिक परिसर के बाहर से अंबाला विजिलेंस की टीम ने गवाही देने के नाम पर 10 हजार रुपये सहित पूंडरी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर को रंगेहाथों दबोचा था। मामले में शिकायतकर्ता एडवोकेट राजेंद्र चहल की शिकायत पर विजिलेंस ने केस दर्ज कर लिया था। शिकायतकर्ता एडवोकेट राजेंद्र चहल ने बताया कि 10 अक्टूबर 2019 को गांव सांघन के नजदीक गांव हरिपुरा निवासी 62 वर्षीय बारूराम की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कैथल से वापस गांव लौट रहा था। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।

उस समय मामले का जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुभाष था। इस मामले में गवाही देने के नाम पर सब इंस्पेक्टर सुभाष ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। वहीं शिकायतकर्ता ने बताया कि 31 जनवरी को सब इंस्पेक्टर उसके चैंबर में भी आया था और उसे सड़क हादसे में पीड़ित पक्ष से पैसे दिलवाने की बात कह रहा था। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत विजिलेंस में की। जिस पर इंस्पेक्टर संदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर एसआई को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता बलराज चौहान थे। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि आरोपी सब इंस्पेक्टर सुभाष को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed