फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sub Inspector Ramlal conquered Kilimanjaro

Kaithal News: उप निरीक्षक रामलाल ने किलिमंजारो को किया फतह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sub Inspector Ramlal conquered Kilimanjaro
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा पुलिस के जांबाज उप निरीक्षक रामलाल शर्मा ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को फतेह करते हुए इतिहास के पन्नों में एक और अध्याय जोड़ दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर एसपी उपासना ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे न केवल हरियाणा पुलिस का बल्कि पूरे प्रदेशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।

एसपी ने कहा कि उप निरीक्षक रामलाल की यह उपलब्धि सभी पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है जिन्होंने ड्यूटी के साथ-साथ देश के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने रामलाल शर्मा को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। सफलता के संबंध में रामलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और उन्हें अपनी ऊर्जा का उपयोग खेल गतिविधियों में करना चाहिए। इससे उन्हें शारीरिक व मानसिक दोनों तरीके से लाभ होगा। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए प्रदेश सरकार व हरियाणा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल में कार्यरत उपनिरीक्षक रामपाल को दो अक्तूबर को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा व नशा मुक्त हरियाणा का झंडा भेंट करते हुए शुभकामनाएं दी थीं। इसके बाद चार अक्तूबर को उप निरीक्षक रामलाल ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो के लिए अपनी चढ़ाई शुरू की। इसके बाद 10 अक्तूबर को विश्व मानसिकता स्वास्थ्य दिवस पर चोटी को फतह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सफलताएं

उल्लेखनीय हैं कि उप निरीक्षक रामलाल शर्मा अब तक माउंट एवरेस्ट, यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलास, नेपाल की माउंट आईलैंड पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं। इसके साथ ही समुद्र में साइकिल चलाने का भी रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने किलिमंजारो पहुंच कर हरियाणा पुलिस, नशा मुक्त हरियाणा व डायल 112 का झंडा फहराते हुए इतिहास रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed