{"_id":"66874b191cc165b6740cad04","slug":"students-will-be-able-to-make-amendments-in-online-form-tomorrow-kaithal-news-c-18-1-knl1004-424040-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ऑनलाइन फार्म में संशोधन कल करा सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ऑनलाइन फार्म में संशोधन कल करा सकेंगे विद्यार्थी
Fri, 05 Jul 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल । राजकीय आईटीआई के विद्यार्थी छह जुलाई को ऑनलाइन फार्म में संशोधन करा सकेंगे। वीरवार को पहली काउसंलिंग खत्म हो गई। राजकीय आईटीआई कैथल में पहली काउसंलिंग में 735 सीट जारी की गई थी। इनमें से युवाओं ने केवल 320 सीटों पर ही दाखिला लिया है। शेष सीटों पर दाखिला नहीं लिया गया। इसका कारण मनपसंद कोर्स न मिलना बताया जा रहा है।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा 25 जून तक फार्म प्राप्त किए गए थे। इनमें से चार जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट कम सीट अलाटमेंट जारी की गई थी। इसमें 735 सीट जारी की गई थी।
विभाग द्वारा चार जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट में दाखिला लेने उपरांत खाली सीटों का ब्योरा दर्शाया गया है। इसके साथ ही जिन विद्यार्थियों को अपने फार्म में कोर्स या आईटीआई में संशोधन करना है तो इसके लिए भी पोर्टल पर आप्शन दी गई है।
विज्ञापन
500 रुपये जुर्माना पर खुली आप्शन ः जिन विद्यार्थियों को पहली मेरिट लिस्ट में सीट अलाट हुई थी, लेकिन उन्होंने दाखिला नहीं लिया तो ऐसे युवक 500 रुपये जुर्माना भरते हुए कोर्स में संशोधन करते हुए दूसरी मेरिट लिस्ट में भाग ले सकेंगे। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों को सीट अलाट नहीं हुई है तो वे भी अपने फार्म में संशोधन कर सकेंगे। विभाग द्वारा संशोधन करने के लिए छह जुलाई तक का समय दिया गया है।
यदि किसी का नाम पहली मेरिट सूची में नहीं आया तो वह विद्यार्थी बिना संशोधन के भी दूसरी मैरिट सूची में शामिल होंगे। इसके अलावा नौ जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।- सतीश मच्छाल, आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी।