फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students were enthralled with the presentations in the cultural program

Kaithal News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से मन मोहा

Wed, 24 Jul 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Students were enthralled with the presentations in the cultural program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट शिक्षण संस्थान कैथल में धन्ना भक्त के नाम से भव्य ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। धन्ना भगत के जीवन पर भाषण, हरियाणवी डांस, पंजाबी गिद्दा व गीत आदि के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने समारोह की शोभा बढ़ा दी।

मुख्य अतिथि के तौर पर जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रशासक चंद्रशेखर सहारण ने शिरकत की व विशिष्ट अतिथि के तौर पर सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही व सेवानिवृत्ति एक्सईएन रामपाल ने शिरकत की। इस अवसर पर जाट शिक्षण संस्थान के सभी प्राचार्यों व स्टाफ ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि काे पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत से पूर्व मुख्य अतिथि व अन्य मेहमानों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष व धन्ना भक्त की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही में अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने पूर्वजों के इतिहास के बारे में अवश्य जानें। धन्ना भक्त जिनके नाम पर इस ऑडिटोरियम का नामकरण हुआ है, वह एक किसान के घर में जन्म लेकर एक अच्छे कवि व भक्त बने। जिनकी वाणियों के माध्यम से हमें जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। प्रशासक चंद्रशेखर सहारण ने भी अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं से कहा कि वह कितनी भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर लें, लेकिन अपने संस्कारों को न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षक से आह्वान किया कि वे कक्षा में कम से कम 10 मिनट पाठ्यक्रम के अलावा संस्कार वह नैतिकता पर छात्रों को संबोधन रोज दें।

इस अवसर पर रामफल चहल ठेकेदार ने जाट शिक्षण संस्थान के विकास में सहयोग के लिए 31 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर जाट शिक्षा समिति के पूर्व प्रधान बलवान कोटडा, पूर्व संयोजक सतवीर मलिक, जयप्रकाश जागलान, सूरज सहारण, रतन चंदन, दलवीर पूनिया, एडवोकेट मनोज सहारण, केसाराम, रामफल चहल ठेकेदार , प्रेम सिंह मलिक, ईश्वर सिंह कादियान जाट कॉलेज की प्राचार्य डॉ. राजकला पूनिया सिहाग, जाट बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर दिनेश ढिल्लों, जाट आईटीआई के प्राचार्य कुलदीप गोपेरा, जाट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य सूबे सिंह मलिक, जाट शाइनिंग स्टार के प्राचार्य पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed