फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students trend towards BA

विद्यार्थियों का रुझान बीए की ओर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Students trend towards BA
कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों का रुझान बीए की ओर ज्यादा है। अधिकतर कॉलेजों में निर्धारित सीटों से ज्यादा आवेदक अब तक बीए के लिए आवेदन कर चुके हैं। फिलहाल पंजीकरण के लिए छह दिन का समय और बाकी है। ऐसे में विद्यार्थियों द्वारा आगामी दिनों में पंजीकरण और भी ज्यादा करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर कॉलेजों में दाखिले के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण पांचवें दिन भी जारी रहा। विभिन्न कॉलेजों में रोजाना सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। पंजीकरण के साथ-साथ कॉलेजों में विभिन्न डिग्री कोर्स के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच का कार्य भी जारी है। 16 अगस्त से शुरू हुआ पंजीकरण का कार्य 26 अगस्त तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

कॉलेज में अब तक आवेदनों की स्थिति
इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय
महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि 20 अगस्त तक कॉलेज में विभिन्न संकायों में 870 छात्राएं अपना ऑनलाइन आवेदन करवा चुकी हैं। बीए के लिए अब तक 614, बीए सांयकालीन सत्र के लिए 8, बीए मास कम्यूनिकेशन के लिए 2, बीकॉम के लिए 34, बीकॉम सांयकालीन सत्र के लिए 05, बीसीए के लिए 17, बीएससी मेडिकल के लिए 18 व बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या महाविद्यालय चीका
महाविद्यालय चीका के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज में विभिन्न संकायों में दाखिले के लिए अब तक 688 छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। बीए में अब तक 563, बीएएमसी में 35, बीकॉम में 33, बीटीएम में 26, बीएससी नॉन मेडिकल में 22 व बीएससी मेडिकल में 9 छात्राओं का पंजीकरण हुआ है।
डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुनीता अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज में बीकॉम के लिए अब तक 126, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 113, बीए के लिए 88 व बीसीए के लिए 59 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा बीबीए के लिए 48, बीएससी मेडिकल के लिए 23, बीएएमसी के लिए 22 व बीटीएम के लिए 17 आवेदन आए हैं।

आरकेएसडी कॉलेज
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि कॉलेज में बीए के लिए 1407, बीकॉम के लिए 345, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 194, बीबीए के लिए 73, बीसीए के लिए 67, बीएससी मेडिकल के लिए 45 व बीए सांध्यकालीन के लिए 34 आवेदन आए हैं। इसके अलावा सांध्यकालीन सत्र में बीकॉम के लिए 14, बीकॉम ऑनर्स के लिए 13, बीवोक के लिए तीन व बीकॉम वोक के लिए दो आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed