{"_id":"64a714aaa288d13ce60e23e4","slug":"students-teachers-honored-for-excellent-work-kaithal-news-c-245-1-kht1001-1445-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: श्रेष्ठ कार्य के लिए विद्यार्थी, शिक्षक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: श्रेष्ठ कार्य के लिए विद्यार्थी, शिक्षक सम्मानित
Fri, 07 Jul 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
कलायत। कलायत के बीईओ कार्यालय में वीरवार को खंड स्तरीय ई-अधिगम बोनांजा समर चैलेंज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ई-अधिगम के तहत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों में पलक, शिवानी, अंशु अक्षरारानी शामिल रहे जबकि शिक्षकों में श्रीकृष्ण कुमार और प्राचार्यों में डॉ. अश्विनी मंगला ने भी ई-अधिगम उपलब्धियों पर अपना अनुभव साझा किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना संयोजक सुरेंद्र कुमार आर्य ने शिरकत की। उन्होंने विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से सभी का उत्साह बढ़ेगा और प्रत्येक अध्यापक तथा बच्चा भविष्य में बढ़-चढ़कर कार्य करने के लिए प्रेरित होगा। कार्यक्रम में सम्मानित किए गए अध्यापक और विद्यार्थी आगे और बेहतर काम करेंगे। साथ ही दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेंगे।
उन्होंने कहा कि स्कूल के अन्य स्टाफ सदस्यों और छात्रों को कैसे प्रोत्साहित करें, ताकि खंड कलायत भविष्य में राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर सके। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंगला ने कहा कि यह कलायत खंड के लिए बड़ा हर्ष का विषय है कि उन्होंने खंड स्तरीय इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया है। उन्होंने जिला परियोजना अधिकारी को आश्वासन दिया कि शिक्षा के क्षेत्र में कलायत खंड हमेशा जिले में अग्रणी रहेगा।
विज्ञापन
जिला ई-अधिगम नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार बालयान ने ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह अन्य को ई-अधिगम कार्यक्रम में बेहतरीन प्रतिभागिता के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्कूल प्राचार्यों को ई-अधिगम कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रयास के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अंकुर सिंगला, बीआरपी गीता रानी आदि मौजूद रहे।
क्या है ई-अधिगम
ई-अधिगम शैक्षणिक टूल तथा संचार मीडिया का इस्तेमाल करते हुए शिक्षा प्रदान करने के लिए डीईआईटीवाई द्वारा चिह्नित किए गए क्षेत्रों में से एक है। यह संचार और सूचना प्रौद्योगिकी (आईसीटी) की सहायता से प्रदान किया जाने वाला अधिगम है।
पूंडरी में 10 विद्यार्थी, पांच शिक्षकों को सम्मान
पूंडरी। पूंडरी के खंड शिक्षा कार्यालय में ई-अधिगम बोनांजा समर चैलेंज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश चंद्र कौशिक व खंड संसाधन संयोजक सतीश भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में खंड स्तर पर शीर्ष 10 ई-विद्यार्थियों व पांच ई-अधिगम शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जडौला के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। शिक्षकों में प्रवीण कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जडौला, अनिल कुमार करोड़ा, राजीव कुमार हाबड़ी, यशपाल मोहना व नवाब सिंह फरल को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
जिला स्तर से तीन अध्यापकों, दो छात्राओं का चयन
राजौंद। खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड संसाधन संयोजक कार्यालय में ई-अधिगम बोनांजा समर चैलेंज जून 2023 के तहत गर्मी की छुट्टियों के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अध्यापकों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसमें जिला स्तर से तीन अध्यापकों और दो छात्राओं का चयन किया।
इसमें सतबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोंगल, चंद्रहास राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद, अनिल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरधा एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहेडा की 12वीं कक्षा की दो छात्राओं काजल रानी, सोनिया को खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड संसाधन संयोजक राजौंद ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी सरजीत सिंह अहलावत ने सभी अध्यापकों एवं छात्राओं को भविष्य में भी इस काम के लिए प्रेरित किया। खंड संसाधन संयोजक बलबीर कश्यप ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप भी अपने स्कूल के सभी छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महिपाल सिंह, सिकंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार प्रिंसिपल, रेनू, कविता, अमित, दीपिका बीआरपी मौजूद रहे। संवाद