फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students showcase their talents in the summer camp

Kaithal News: समर कैंप में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students showcase their talents in the summer camp
कैथल। जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


कैंप के आयोजक एवं विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना और अवकाश के दिनों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को भी सामने लाने का कार्य करते हैं। समर कैंप में चित्रकला, हस्तकला, योग, खेलकूद, नृत्य, संगीत तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को नई-नई तकनीकों और कौशलों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


आयोजक प्राचार्य नरेश कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास पर भी समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed