{"_id":"69865319ba1dfa70190ddf93","slug":"students-should-take-exams-as-a-celebration-not-a-pressure-chief-minister-nayab-saini-kaithal-news-c-18-1-knl1004-840738-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा को दबाव नहीं, उत्सव के रूप में लें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा को दबाव नहीं, उत्सव के रूप में लें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री नायब सैनी
Sat, 07 Feb 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एग्जाम वॉरियर्स विशेष एपिसोड का लाइव प्रसारण देखा। साथ ही विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे परीक्षा को दबाव नहीं उत्सव के रूप में लें।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि परीक्षा आपकी पहचान नहीं है, बल्कि परीक्षा के लिए किए गए आपके प्रयास, मेहनत और सोच ही आपकी असली पहचान हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक संदेश को सुनने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री ने परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के मन में उत्पन्न होने वाले डर और तनाव को दूर करने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें आत्मविश्वास से भरते हैं। इस बार भी प्रधानमंत्री ने परीक्षा के साथ-साथ विकसित भारत, स्वच्छता और कर्तव्य पालन जैसे विषयों पर विद्यार्थियों से संवाद किया और इन क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही विकसित भारत के मजबूत स्तंभ होंगे। इसलिए सभी को देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सामूहिक रूप से अधिक मेहनत करनी चाहिए और स्वच्छता जैसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा केवल अंकों की बात नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मविश्वास और सपनों की चर्चा है। यह स्वयं को परखने और आत्मविकास का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
इस अवसर पर हरियाणा के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, अशोक गुर्जर, उपायुक्त अपराजिता तथा पुलिस अधीक्षक उपासना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।