फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   students, problem, classes, kaithal

डीसी साहब 28 किलो मीटर दूर जाकर लगानी पड़ रही है कक्षाएं

Tue, 30 Aug 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 30 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
students, problem, classes, kaithal
प्रदर्शन करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
करीब तीन साल बीत जाने के बाद भी भगवान परशुराम पॉलिटेक्निकल कॉलेज में विद्यार्थियों की कक्षाएं नहीं लग पाई है। विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला लेने के बाद भी कैथल से करीब 28 किलोमीटर दूर चीका के गुरु गोबिंद कॉलेज में कक्षाएं लगा रहे हैं। परेशान विद्यार्थियों ने जिला उपायुक्त से गुहार लगाई है कि उनकी कक्षाएं कैथल के भगवान परशुराम कॉलेज में लगवाएं।
विज्ञापन


विद्यार्थी सुभम, राहुल, आजाद, रोबिन, रोहन लाल, सुरेन्द्र कुमार, रवि, विशाल दीपक, योगेश, अंकित, नितिन ने बताया कि यह भगवान परशुराम कॉलेज शेरगढ़ के विद्यार्थी है। पिछले दो वर्ष से कॉलेज में निर्माण कार्य चल रहा था। जिसका शुभारंभ करीब दो वर्ष पहले हो चुका है। लेकिन अभी तक उनकी कक्षाएं चीका के गुरु गोबिंद कॉलेज में लग रही है। उन्होंने बताया कि उनको शहर के करीब 28 किलो मीटर दूर प्रतिदिन कक्षाएं लगानी पड़ रही है। जिसके कारण उनको भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने डीसी से गुहार लगाई है कि जब कॉलेज पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है तो कक्षाएं क्यों नहीं लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed