{"_id":"696fd83cf0d636de790137cd","slug":"students-practiced-for-republic-day-kaithal-news-c-245-1-kht1013-143903-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गणतंत्र दिवस के लिए विद्यार्थियों ने किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गणतंत्र दिवस के लिए विद्यार्थियों ने किया अभ्यास
Wed, 21 Jan 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रिहर्सल करते हुए स्कूली छात्राएं।
गुहला चीका। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका के प्रांगण में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस समारोह में हलका पूंडरी विधायक सतपाल जांबा बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर ध्वज फहराएंगे।
समारोह के भव्य आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए संबंधित विभाग अपनी तैयारियों में जुटे हुए है। समारोह को लेकर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक, मार्च पास्ट, पीटी शो, डंबल, लेजियम कार्यक्रमों का अभ्यास किया। गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका के ग्राउंड में की जाएगी। संवाद