फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students participated in athletics competitions

Kaithal News: एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने लिया भाग

Sat, 19 Oct 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 19 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Students participated in athletics competitions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारती फाउंडेशन की ओर से संचालित सत्य भारती स्कूल शेरू खेड़ी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों की एथलेटिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत की सदस्य पिंकी देवी और कविता देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

मुख्य शिक्षक मुकेश कुमार, शिक्षक सीता देवी, रितु रानी, संगीता, डिंपल और रेनू ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रैक और फील्ड इवेंट, टीम खेल व अन्य गतिविधियों में भाग लिया। मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


पिंकी देवी ने खेलों के महत्व पर बल दिया और कहा कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने स्कूल के प्रयासों की प्रशंसा की। शिक्षक मुकेश कुमार ने मुख्य अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, फाउंडेशन की ओर से संचालित सत्य भारती स्कूल करोड़ा में भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें सभी बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमन देवी ने बताया कि विद्यार्थियों के बीच ट्रैक रेस, नींबू रेस, रस्साकसी, कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया।


इस मौके पर गांव के सरपंच दिनेश कुमार, रामचंद्र व बच्चों के अभिभावक मेहमानों के रूप में शामिल हुए। रमेश कुमार, अनीता देवी, पूनम देवी, सुषमा, गीता देवी व अमन कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed