{"_id":"68b73eaf2ea99acd45005e78","slug":"students-of-hindu-school-stood-first-kaithal-news-c-245-1-kht1010-137229-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हिंदू स्कूल की छात्राएं रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हिंदू स्कूल की छात्राएं रहीं प्रथम
Wed, 03 Sep 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
30 कैथल। हिंदू स्कूल में जीत के बाद जश्न मनाती छात्राएं व साथ में प्राचार्य मोनिका कौशिक। स्कू
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बेटियों ने दम दिखाया। 30 अगस्त को आरकेएसडी कॉलेज के आउटडोर स्टेडियम में नेटबॉल की प्रतियोगिता हुई। जिसमें अंडर 17 लड़कियों की टीम ने भाग लिया और इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस टीम में मानसी, शशि, बबीता, भव्या, सिमरन ,धनिषी व सारिका शामिल थीं। इस टीम का प्रदर्शन जोरदार रहा और साथ ही अंडर-19 प्रतियोगिता में हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बेटियों ने गोल्ड मेडल के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम में खुशी, स्नेहा, अक्षमा, कोमल, सोनाक्षी, प्रतिज्ञा व महक शामिल थी।
सभी बेटियों ने अपनी खेल प्रतियोगिता का बेहतरीन प्रदर्शन किया और परिणाम स्वरूप स्वर्ण व रजत पदक लेकर अपने विद्यालय व माता-पिता का नाम रोशन किया। विद्यालय पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रबंधक समिति के सभी सदस्यों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका कौशिक ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।