फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students learned the mantra of success in the seminar

Kaithal News: सेमिनार में छात्रों ने सीखे सफलता के मंत्र

Sun, 14 Dec 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 14 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Students learned the mantra of success in the seminar
मिशन बुनियाद के अंतर्गत यात्रा ठहराव के कार्यक्रम का हुआ संपन्न।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चीका में मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 के ब्लॉक स्तरीय कैंपेन सेमिनार मे छात्रों ने सफलता के मंत्र सीखे। कार्यक्रम में गुहला ब्लॉक के 25 विद्यालयों के करीब 120 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें सभी स्कूलों के कक्षा आठवीं और दसवीं के तीन-तीन टॉपर विद्यार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी गुहला बलबीर कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर सेमिनार का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त स्टाफ सदस्यों के साथ मां सरस्वती को पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका की छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। साथ ही मिशन बुनियाद और कन्या विद्यालय की छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित विद्यार्थियों-शिक्षकों ने सराहा।
विज्ञापन


सेमिनार के दौरान कुछ सफल विद्यार्थियों के प्रेरक वीडियो भी दिखाए गए, ताकि उनकी सफलता से प्रेरणा लेकर अन्य विद्यार्थी भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्पित हो सकें। इस अवसर पर मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाली शैक्षणिक सुविधाओं, मार्गदर्शन और अवसरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 की पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा तिथियों और चयन प्रणाली के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। बताया गया कि मिशन बुनियाद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारम्भ हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 16 दिसंबर है, जबकि इसकी परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं हरियाणा सुपर-100 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 फरवरी तथा परीक्षा 11 फरवरी को निर्धारित की गई है। दोनों योजनाओं में उन्हीं विद्यार्थियों के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया, जो 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान यह भी बताया गया कि हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम के माध्यम से अब तक 100 से अधिक विद्यार्थी आईआईटी में प्रवेश प्राप्त कर चुके हैं। साथ ही मिशन बुनियाद का रेजिडेंशियल प्रोग्राम भी प्रारंभ हो चुका है, जिसमें चयनित विद्यार्थी हिसार और कुरुक्षेत्र स्थित हॉस्टलों में रहकर उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करेंगे।

जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील शर्मा ने मिशन बुनियाद और सुपर-100 की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परीक्षा केवल प्रवेश का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे विद्यार्थियों के गणितीय कौशल, तार्किक क्षमता (एप्टीट्यूड) और विषयगत रुचि का भी आकलन किया जाता है।


उन्होंने सभी विद्यालयों, एबीआरसी और बीआरपी को निर्देश दिए कि गुहला ब्लॉक से 100 प्रतिशत विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक पंजीकृत विद्यार्थी परीक्षा में भाग ले। उन्होंने यह भी बताया कि गुहला खंड, हरियाणा के 119 खंडों में सुपर-100 के पंजीकरण के मामले में प्रथम स्थान पर है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी स्कूल प्रधानाचार्य मेधावर्त ने विद्यालय की टीमों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed