{"_id":"6955847a538c95c6f704f5f6","slug":"students-creative-thinking-garnered-praise-at-the-science-exhibition-kaithal-news-c-245-1-kht1011-142932-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों की रचनात्मक सोच ने बटोरी प्रशंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों की रचनात्मक सोच ने बटोरी प्रशंसा
Thu, 01 Jan 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
31kht_10_कार्यक्रम में मुख्यअतिथियों का स्वागत करते विद्यालय प्रबंधक हरपाल आर्य।
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। क्योड़क गांव स्थित ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पैरेंट्स मीट के साथ विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व लेक्चरर एवं भारत विकास परिषद क्योड़क शाखा के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कठवाड़ डेरा के महंत त्रिवेणी दास भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।
मुख्य अतिथि सुरेश शर्मा ने प्रदर्शनी में लगाए गए सभी मॉडलों को ध्यानपूर्वक देखा और विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मेहनत की सराहना की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस चयनित विद्यार्थियों को अपनी ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ा।
प्रदर्शनी में सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषयों से जुड़े मॉडल और प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने मानव हृदय, जल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, वायु प्रदूषण, ज्वालामुखी, मिसाइल, आरओ एटीएम और सोलर सिस्टम जैसे कार्यशील व जीवंत मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर अभिभावक खासे प्रभावित नजर आए।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने फुटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी मैदान, योगासन, चिड़ियाघर, हड़प्पा सभ्यता सहित अंग्रेज़ी, गणित और विज्ञान विषयों से संबंधित कई आकर्षक मॉडल भी तैयार किए। हिंदी विषय में संज्ञा, सर्वनाम, विराम चिह्न और विशेषण पर आधारित शिक्षण मॉडल विद्यार्थियों की विषय-समझ को दर्शाते नजर आए।
प्रदर्शनी के सफल आयोजन में विज्ञान, अंग्रेज़ी और गणित विषय के अध्यापकों की विशेष भूमिका रही। विद्यालय की प्रिंसिपल नेहा तंवर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना और उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना है। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।