फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students can apply for admission in ITI till November 21

आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थी 21 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Students can apply for admission in ITI till November 21
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी अब 21 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल आईटीआई हरियाणा एडमिशन डॉट एनआईसी डॉट इन पर आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने दाखिले का समय बढ़ाते हुए आगामी अनुसूची जारी कर दी है। ये जानकारी आईटीआई के प्रिंसिपल सतीश मच्छाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदक 21 नवंबर को पांचवें राउंड की सीट पोर्टल पर देख सकते हैं। 22 व 23 नवंबर को प्राथमिकताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 24 नवंबर को सीटों का आवंटन होगा और 24 से 26 नवंबर तक प्रशिक्षुओं के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि पांचवीं काउंसलिंग में किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा। दाखिला मेरिट के आधार पर होगा। उन्होंने दाखिले के इच्छुक आवेदकों से आह्वान किया कि वे निर्धारित समय से पहले अपना पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कैथल की राजकीय आईटीआई में विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग ट्रेडों में दाखिले के लिए 1244 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें से 70 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हो चुके हैं और 30 प्रतिशत सीटें अभी तक खाली पड़ी हैं। अब तक 850 के करीब सीटों पर दाखिले हो पाए हैं। पांचवीं काउंसलिंग में खाली सीटों में से ज्यादातर में दाखिला होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed