फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students at Government ITIs will be able to select their preferred trade until the 15th.

Kaithal News: राजकीय आईटीआई में 15 तक छात्र कर सकेंगे पसंदीदा ट्रेड का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students at Government ITIs will be able to select their preferred trade until the 15th.
राजकीय आईटीआई कैथल। संवाद
कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए सत्र में दाखिलों के लिए विद्यार्थी 3 से 15 जुलाई तक पसंदीदा ट्रेड का चयन कर सकेंगे। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने ट्रेड चयन यानी चॉइस फिलिंग का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी पसंद के ट्रेड का चयन कर उसे लॉक कर सकेंगे।
विज्ञापन

निर्धारित अवधि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन या नया चयन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू हुई थी। शुरुआत में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी लेकिन तकनीकी कारणों और अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए विभाग ने इसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया था। हालांकि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पोर्टल पर ट्रेड चयन का विकल्प उपलब्ध नहीं होने से हजारों अभ्यर्थी असमंजस की स्थिति में थे।
विज्ञापन

इसी के आधार पर तैयार होगी मेरिट
विभाग के अनुसार ट्रेड चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार की जाएगी और उपलब्ध सीटों के आधार पर विभिन्न आईटीआई में सीटों का आवंटन किया जाएगा। इसलिए सभी आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार ट्रेड का चयन कर पोर्टल को लॉक करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जून से नहीं दिखाई दे रहा था ट्रेड चयन का विकल्प
आईटीआई में दाखिलों के लिए आवेदन तो चल रहे थे लेकिन 12 जून के बाद कई दिनों तक पोर्टल पर ट्रेड चयन का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा था। तकनीकी खामी के कारण अभ्यर्थी अपनी पसंदीदा ट्रेड का चयन नहीं कर पा रहे थे। इसके कारण विद्यार्थियों ने विभाग से शिकायत करते हुए जल्द समाधान की मांग की थी। अब विभाग की ओर से ट्रेड चयन का शेड्यूल जारी किए जाने से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है और दाखिला प्रक्रिया के फिर से गति पकड़ने की उम्मीद है।
जिले में 9 प्राइवेट व 10 राजकीय आईटीआई में होने हैं दाखिले
कैथल जिले में वर्तमान समय में 9 राजकीय और 10 निजी आईटीआई चल रही हैं। इन संस्थानों में विभिन्न तकनीकी व रोजगारपरक ट्रेडों में करीब चार हजार विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के लिए आईटीआई का रुख करते हैं जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। ऐसे में ट्रेड चयन प्रक्रिया शुरू होने से नए शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और सीट आवंटन का कार्य भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरा किया जाएगा।

निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार सभी पात्र अभ्यर्थी 3 से 15 जुलाई तक ऑनलाइन पोर्टल पर ट्रेड चयन कर सकेंगे। विद्यार्थियों से अपील है कि वे सभी विकल्पों का सावधानीपूर्वक चयन करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी चॉइस लॉक करना न भूलें।
- सतीश मच्छाल, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed