{"_id":"6324d7f1ba44372d3d776e84","slug":"students-are-getting-upset-due-to-lack-of-teachers-kaithal-news-knl1213936105","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी से विद्यार्थी हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की कमी से विद्यार्थी हो रहे परेशान
विज्ञापन
03-कैथल। गांव शेरगढ़ स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान।
- फोटो : Kaithal
कैथल। गांव शेरगढ़ स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी खल रही है। संस्थान में शिक्षकों के 35 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इस समय केवल 20 पदों पर ही शिक्षक मौजूद हैं। इनमें से भी केवल पांच पदों पर ही नियमित शिक्षक कार्यरत हैं, बाकि बचे 15 पदों पर अतिथि शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। ऐसे में मौजूदा शिक्षकों को भी विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य पूरा करवाने में परेशानी हो रही है।
गौरतलब है कि संस्थान में विद्यार्थियों को पांच तरह की इंजीनियरिंग पढ़ाई जा रही है। इनमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग शामिल हैं। इन पांचों तरह के कोर्सों में इस समय 550 से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रत्येक ट्रेड के लिए कम से कम सात शिक्षकों का होना जरूरी है, लेकिन केवल चार-चार शिक्षकों पर प्रत्येक कोर्स में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के शिक्षण का जिम्मा है। इसके अलावा प्रशासनिक और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी भी इन्हीं पर है।
बहुतकनीकी संस्थान में इस समय पांचों कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। प्रथम वर्ष में हरेक कोर्स में 60-60 सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाना है। संस्थान में अंतिम वर्ष में जो विद्यार्थी शिक्षा पूरी कर वापस जाएंगे, उनकी अपेक्षा ज्यादा विद्यार्थी नए दाखिले लेंगे। संस्थान में दूसरी काउंसलिंग के तहत अब तक प्रथम वर्ष में 130 विद्यार्थी दाखिला फीस जमा करवाकर प्रवेश सुनिश्चित कर चुके हैं। वहीं, 22 सितंबर के बाद होने वाली ओपन काउंसलिंग के लिए अब तक 160 ने आवेदन किया है। ऐसे में संस्थान में विद्यार्थियों की संख्या और ज्यादा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
उधर, प्रिंसिपल संजय मौदगिल ने बताया कि संस्थान में दाखिला प्रक्रिया जारी है। फिलहाल शिक्षकों की थोड़ी कमी है, लेकिन कार्य ज्यादा प्रभावित नहीं है। अगर और शिक्षक आते हैं तो समस्या कम हो जाएगी।