फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students appearing in the second merit list will be able to deposit fees only today

दूसरी मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी केवल आज जमा करवा सकेंगे फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Students appearing in the second merit list will be able to deposit fees only today
Students appearing in the second merit list will be able to deposit fees only today - फोटो : Kaithal
कॉलेजों में दाखिले के लिए जारी की गई दूसरी मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम शामिल है, उनके लिए फीस जमा करवाने का केवल एक दिन शेष बचा है। 25 सितंबर तक ही विद्यार्थी विभिन्न डिग्री कोर्सों में दाखिले के लिए फीस जमा करवा सकते हैं। शुक्रवार को भी सुबह से लेकर शाम तक ऑनलाइन या ऑफलाइन फीस जमा करवाने का कार्य जारी रहा। कुछ विद्यार्थियों ने जहां ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न डिग्री कोर्सों के लिए फीस जमा करवाई, वहीं कॉलेजों में पहुंच कर भी विद्यार्थी फीस जमा करवाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

इस बार 15 राजकीय और निजी कॉलेजों में दाखिले के लिए 8659 सीटें विभिन्न कोर्सों की निर्धारित की गई हैं। इनमें से 60 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी अब तक फीस जमा करवा चुके हैं। अंतिम दिन तक फीस जमा करवाने के बावजूद सीटें खाली रहने की संभावना है, क्योंकि कुछ कोर्स ऐसे भी हैं, जिनमें निर्धारित सीटों के लिए आवेदन भी पूरे नहीं हुए हैं। इन सीटों को ओपन काउंसलिंग के जरिये भरा जाएगा।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि कॉलेज में दूसरी सूची के अनुसार अब तक 775 विद्यार्थी फीस जमा करवा चुके हैं। 25 सितंबर फीस जमा करने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed